Imran Pratapgarhi Rajya Sabha Speech 2026: राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शायराना अंदाज में अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि सरकार ने गांव के विकास के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन हकीकत इसके उलट है। इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से गांवों में भाईचारे और प्रेम की जगह नफरत की राजनीति ने ले ली है। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में लोग एक-दूसरे की मदद के लिए खड़े रहते थे, लेकिन अब राजनीति ने सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ दिया है। इमरान ने मनरेगा, सड़कों की बदहाली और किसानों की स्थिति पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मनरेगा को प्रोत्साहित करने के बजाय सरकार उसे धीरे-धीरे खत्म करने की कोशिश कर रही है। ग्रामीण सड़कों की खस्ताहाल स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण कई बार गर्भवती महिलाएं अस्पताल तक नहीं पहुंच पातीं। इसके अलावा, उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत बने घरों पर बुलडोजर चलाने और किसानों को एमएसपी न मिलने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।