इमाम बोले- खुद गिरवा देंगे अवैध निर्माण, नगर निगम के फैसले का है इंतजार
संजौली में मस्जिद विवाद पर मस्जिद के इमाम ने कहा है कि हम खुद इस मस्जिद के अवैध निर्माण को ढहा देंगे, ताकि भाईचारा कायम रहे। वे नगर निगम शिमला के हर फैसले का सम्मान करेंगे, ताकि शांति बनी रहे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
संजौली में मस्जिद विवाद ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। हिंदू संगठनों के द्वारा क्षेत्र में उत्पन्न किए गए हंगामे के बाद, मस्जिद कमेटी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मस्जिद के इमाम ने कहा है कि हम खुद इस मस्जिद के अवैध निर्माण को ढहा देंगे, ताकि भाईचारा कायम रहे। अधिकारियों को दिए ज्ञापन में उन्होंने मस्जिद के उस हिस्से को सील करने की मांग उठाई है, जिसे अवैध बताया जा रहा है। इसके अलावा मस्जिद के इमाम ने ये भी कहा है कि अगर इस हिस्से को अवैध पाया जाता है, तो नगर निगम शिमला इसे गिरा सकता है। वे नगर निगम शिमला के हर फैसले का सम्मान करेंगे, ताकि शांति बनी रहे।