पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Youngest IPL Sixer King: 15 साल के 'सिक्सर किंग' वैभव सूर्यवंशी पर अब IIM इंदौर स्पेशल केस स्टडी करेगा। क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले इस युवा बल्लेबाज का फॉर्मूला अब IIM के छात्र भी पढ़ेंगे।
- Written By: अमन मौर्या
Vaibhav Suryavanshi IIM Case Study: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर भारत के युवा क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर देश की पहली ‘मल्टीडिसिप्लिनरी’ केस स्टडी करने जा रहा है। महज 15 साल की उम्र में वैभव एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक 72 छक्के लगाकर दिग्गज क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। आईआईएम के डायरेक्टर हिमांशु रॉय के मुताबिक, इस स्टडी का उद्देश्य खेल मनोविज्ञान और प्रबंधन के जरिए वैभव की इतनी छोटी उम्र में बड़ी सफलता के फॉर्मूले को डिकोड करना है।
स्टडी में उनकी अद्भुत बैट स्पीड, टाइमिंग और दबाव को संभालने की क्षमता के साथ-साथ उनके पारिवारिक त्याग और मेंटर्स के योगदान का भी विश्लेषण किया जाएगा। इसके अलावा, यह रिसर्च कॉर्पोरेट जगत और भविष्य के नीति निर्माताओं के लिए टैलेंट मैनेजमेंट और मानसिक तनाव को दूर रखने का एक बड़ा ब्लूप्रिंट बनेगी।