Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं बंगाल का ओवैसी’, मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी’ बनाने पर अड़े हुमायूं कबीर, कहा- यह अयोध्या नहीं…

TMC's suspended MLA Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' बनाने का ऐलान कर सियासी पारा चढ़ा दिया है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Dec 22, 2025 | 03:37 PM

Follow Us

TMC’s suspended MLA Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने का ऐलान कर सियासी पारा चढ़ा दिया है। कबीर ने खुली चुनौती देते हुए कहा, “यह मुर्शिदाबाद है, अयोध्या नहीं, जो कोई बाबरी को हाथ लगा दे।” उन्होंने दावा किया कि मस्जिद निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये और लाखों ईंटें जुटा ली गई हैं, और काम फरवरी 2026 से शुरू होगा। हुमायूं कबीर ने खुद को ‘बंगाल का ओवैसी’ बताते हुए AIMIM के साथ गठबंधन का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि ‘बाबरी’ नाम लोगों के दिलों के दर्द से जुड़ा है। साथ ही, उन्होंने ‘जय श्री राम’ के जवाब में ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे को जायज ठहराया। कबीर 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी का ऐलान करने वाले हैं, जो ममता बनर्जी के लिए नई मुसीबत बन सकती है।

Close

Follow Us:

Humayun kabir murshidabad babri masjid statement tmc owaisi bengal politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 09:43 PM

Topics:  

  • Humayun Kabir
  • TMC MLA
  • West Bangal News
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.