शिमला की संजौली मस्जिद पर यूं बोले- स्वामी चक्रपाणि, कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप
हिमाचल प्रदेश के शिमला में अवैध बताए जा रही मस्जिद के निर्माण पर पूरे देश में चर्चा हो रही है। हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
हिमाचल प्रदेश के शिमला की संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। हाल ही में इसको लेकर शिमला में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे, जिसके बाद अब हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर कोई निर्माण अवैध है तो गिराया जाना चाहिए। सभी लोग संजौली में बनी मस्जिद को अवैध बता रहे हैं और गिराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मामले में तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। वहीं हिमाचल के हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों की ये मांग है कि राज्य में बाहर से आने वाले लोगों पर पुलिस को नजर रखनी चाहिए। साथ ही उनका वेरीफिकेशन किया जाना चाहिए।