असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कांग्रेस के हालिया आरोपों का मटेरियल एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से लिया गया था। विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास तीन देशों के अलग-अलग सक्रिय पासपोर्ट हैं। इन आरोपों का पलटवार करते हुए सरमा ने कहा कि पाकिस्तान असम के चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है और पिछले 10 दिनों में वहां के चैनलों पर कांग्रेस की जीत के समर्थन में कई टॉक शो हुए हैं। उन्होंने इसे एक ‘कोऑर्डिनेटेड अटैक’ बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को ‘भ्रष्ट’ बताते हुए उनके परिवार के विदेशी बिजनेस की जांच और ईडी (ED) केस दर्ज करने की मांग की है।