हेमा मालिनी ने दुर्गा नृत्य के जरिए मोह लिया मन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सराहा
डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित दुर्गा नृत्य नाटिका कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी के नृत्य की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जमकर तारीफ की और कहा कि हेमामालिनी ने यहां के आध्यात्म, धर्म और संस्कृति को विश्व के कोने कोने तक पहुंचाया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
मथुरा में नवरात्रि के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देते हुए लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। शहर के डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित दुर्गा नृत्य नाटिका कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी की प्रस्तुति देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित वहां मौजूद सारे दर्शक मंत्रमुग्ध होकर उनकी कला की तारीफ करने लगे। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हेमामालिनी ने यहां के आध्यात्म, धर्म और संस्कृति को विश्व के कोने कोने तक पहुंचाया। अगर देखा जाए तो श्रीकृष्ण की इस पावन भूमि पर लोगों को आध्यात्मिक शक्ति मिलती है तथा यह भूमि सत्य पर आचरण करने की प्रेरणा देती है। ओम बिरला ने कहा कि भरतनाट्यम से प्रारंभ कर हेमा ने सिने जगत में अपनी अनूठी प्रस्तुति देकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।