मैनपुरी में भारी बारिश का कहर, इमारत ढहने से 3 महिलाओं की मृत्यु
मैनपुरी जिले के ब्रह्मपुर गांव की है, जहां गुरुवार को भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान की छत गिरने से एक परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दो मंजिला इमारत के गिरने से एक परिवार की 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना की वजह बारिश बताई जा रही है और पुलिस इसकी जाँच कर रही है। घटना मैनपुरी जिले के ब्रह्मपुर गांव की है, जहां गुरुवार को भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान की छत गिरने से एक परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण मकान की छत गिर गई थी, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है। कोई अन्य घायल नहीं हुआ है। मकान 15-16 साल पुराना था और माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण उसकी छत घंस गयी है।