7 लाख का इनामी गैंगस्टर कंबोडिया से लाया गया भारत, इंटरपोल की मदद से चढ़ा हत्थे- Video
हरियाणा एसटीएफ और एजेंसियों ने मिलकर गैंगस्टर मैनपाल बादली को कंबोडिया भारत लाकर गिरफ्तार कर लिया है। मैनपाल हरियाणा की मोस्टवांटेड सूची में नंबर-1 पर था।
- Written By: Saurabh Pal
Haryana news: हरियाणा एसटीएफ ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से गैंगस्टर मैनपाल बादली को गिरफ्तार कर लिया है। मैनपाल को कंबोडिया में इंटरपोल की मदद से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद गुप्त ऑपरेशन चलाकर उसे भारत लाया गया। गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस मैनपाल से गहन पूछताछ करेगी। उसपर 7 लाख का इनाम है व 7 साल से फरार चल रहा था। विदेश में बैठकर भारत में गैंग चलाता थ। हत्या, रंगदारी, फिरौती मांगने के आरोप हैं।
मैनपाल सन 2000 के आसपास ट्रैक्टर बनाने का काम सीख रहा था। एक विवाद में उसने अपने चाचा की हत्या कर दी। यहीं से उसकी अपराध की दुनिया में एंट्री हो गई। धीर-धीरे वह हरियाणा का मोस्टवांटेड गैंगस्टर बन गया।