पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Hardoi School Controversy: हरदोई में अभिभावकों से बदसलूकी करने वाली प्रिंसिपल ने सफाई दी है। फीस विवाद और 3 घंटे की मानसिक परेशानी को उन्होंने अपने गुस्से की वजह बताया।
- Written By: सजल रघुवंशी
Hardoi School Viral Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल एक छात्रा की मां के साथ ‘शट अप’ और ‘गेट आउट’ जैसे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बदसलूकी करती नजर आ रही हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन उन पर किताबें और ड्रेस स्कूल से ही खरीदने का दबाव बना रहा था, जिसका विरोध करने पर प्रिंसिपल ने अपना आपा खो दिया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह वीडियो अधूरा है। उनके अनुसार, संबंधित अभिभावक पिछले 3 घंटे से फीस कम कराने के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे और सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान बाधा डाल रहे थे। उन्होंने इसे अपने खिलाफ एक सोची-समझी साजिश बताया है। दूसरी ओर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है और नियमों के उल्लंघन पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है।