जयपुर में भी निकाली गयी हर घर तिरंगा बाइक रैली
जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके पहले लोगों को संबोधित करते हुए पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान आज पूरे देश में अलग-अलग जगह पर बाइक रैली निकाली जा रही है। इसी कड़ी में जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पूरे देशवासियों को एडवांस में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि यह तिरंगा अभियान लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है। यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में अच्छी पहल है। इसे आगे भी बढ़ाते रहना चाहिए।