BJP नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या की पूरी कहानी, जानकर आपको होगी हैरानी
संभल जिले में ऐसी वारदात हुई, जिससे राजनीतिक गलियारे से लेकर पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल, बीते दिन यहां एक वरिष्ठ बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। कभी हिंसा की वजह से तो कभी मंदिर-मस्जिद विवाद की वजह से। लेकिन इस बार जिले में ऐसी वारदात हुई है, जिससे राजनीतिक गलियारे से लेकर पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल, बीते दिन यहां एक वरिष्ठ बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या कर दी गई। हत्या जिस तरीके से की गई उसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि रंजिशन इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।