हज यात्रा पर जाने से भी गरीबी खत्म नहीं होती…महाकुंभ के विरोधियों पर भड़के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, देखें वीडियो
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हज यात्रा पर जाने से भी गरीबी खत्म नहीं होती, चर्च जाने से भी गरीबी खत्म नहीं होती।
- Written By: अभिषेक सिंह
नवभारत डेस्क: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ में डुबकी लगाई। प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मैंने देशवासी हों, विदेशी हों, बागेश्वर धाम के लोग हों, सबके साथ पवित्र डुबकी लगाई है।’ इस दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हज यात्रा पर जाने से भी गरीबी खत्म नहीं होती, चर्च जाने से भी गरीबी खत्म नहीं होती। ये आस्था का विषय है, जिन्हें विरोध का कीड़ा है, वो महाकुंभ पर सवाल उठा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि सभी को महाकुंभ आना चाहिए। जो नहीं आएगा वह देशद्रोही कहलाएगा। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने और क्या कहा, जानने के लिए ऊपर दिया गए वीडियो को देख सकते हैं…