हिंदूओं को डराने का काम कर रहे हैं वोट के सौदागर, गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में जो इस्लामिक देश हैं, अब वहां भी बुर्के के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। लेकिन भारत के अंदर कट्टरपंथियों के कारण एक नई संस्कृति शुरु हुई है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर इस्लामी देशों में बुर्के के खिलाफ आंदोलन का हवाला देते हुए भारत के अंदर कट्टरपंथियों के द्वारा पैदा की जा रही नई संस्कृति के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ वोट के सौदागर देश में शांति और अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कई मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं का नाम लेते हुए कहा कि वह ऐसा बयान देते हैं जिससे कि हिंदू और अन्य धर्म के लोगों में डर पैदा हो। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोग देश के कानून को नहीं मानते, बल्कि अपनी नीति और संस्कृति को थोपनाचाहते हैं। हिंदुस्तान में अब इसके खिलाफ जागरूक होने की जरूरत है।