‘Operation Sindoor 2 के लिए भी है तैयार’, जीडी बख्शी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, बोले- नक्शे से मिटा देंगे
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रिटायर्ड मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। जीडी बख्शी ने कहा कि अगर आतंक फैलाओगे तो करारा जवाब मिलेगा।
- Written By: आकाश मसने
पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदला लिया है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रिटायर्ड मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। जीडी बख्शी ने कहा कि अगर आतंक फैलाओगे तो करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि “हमारी मांग का सिंदूर अगर हटाया, तो तुम्हें नक्शे से मिटा देंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला किया है, न कि सेना या आम लोगों पर। अगर पाकिस्तानी सेना कुछ हरकत करती है तो इसका करारा जबाव दिया जाएगा। पाकिस्तान हमेशा उकसाने की कोशिश करता है पर हमने कभी भी पहले हमला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हो चुका है, अगर कुछ होता है तो हम ‘सिंदूर 2’ के लिए भी तैयार है।