‘पाकिस्तान पर बिजली कड़कने वाली है’, पहलगाम हमले के बाद भड़के जीडी बख्शी, कहा- अब शौर्य दिखाने का समय आ गया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जी.डी. बख्शी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब गाकर प्राेत्साहित किया जाता था, अब शौर्य दिखाने का समय आ गया है।
- Written By: आकाश मसने
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जी.डी. बख्शी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब युद्ध के बादल छा रहे है। वे राजस्थान मे आयोजित एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां 1971 में शहीद हुए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल समेत कई सैनिकों को याद किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो हुआ है उसके बाद पाकिस्तान पर बिजली कड़कने वाली है। जीडी बख्शी ने कहा कि एक समय था जब राजस्थान में शौर्य गाथाएं गा-गाकर प्राेत्साहित किया जाता था। तभी हमारी शौर्य की परंपरा जीवित है। अब शौर्य दिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा उसके बाद हमे विश्वास है कि पाकिस्तान पर बिजली कड़कने वाली है।