‘राहुल-जिन्ना की सोच में समानता’, गौरव भाटिया की टिप्पणी पर बवाल मचना तय
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना करते हुए कहा दोनों लोगों की सोच में समानता है।
- Written By: Saurabh Pal
नई दिल्लीः देश में एनसीईआरटी ने टेक्सटबुक में एक बदलाव किया है। इसमें विभाजन विभिषिका का पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। जोड़े गए नये अध्याय में बंटवारे का जिम्मेदार कांग्रेस और जिन्ना को बताया गया है। हालांकि यह भी कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी जिन्ना के मंसूबे को समझ नहीं पाई थी। अब इस मामले पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इसी मामले पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा NCERT द्वारा किए गए बदलाव का दर्द सबसे ज्यादा कांग्रेस को होगा। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी और जिन्ना की मानसिकता एक जैसी है। विभाजन की त्रासदी जिन्ना की सांप्रदायिक सोच का नतीजा थी और आज उसी मानसिकता को राहुल आगे बढ़ा रहे हैं।”