अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
FSDA Raid: अखिलेश यादव ने जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां पहुंची FSDA की टीम। सैंपल लिए और दुकान सील करने की दी चेतावनी यूपी में सियासी चाय पर मचा घमासान।
- Written By: सजल रघुवंशी
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक चाय की दुकान इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 20 फरवरी को खागा तहसील के चौकी चौराहे पर स्थित शेषमणि की दुकान पर रुककर चाय पी थी और संचालक के बेटे आर्यन यादव के साथ तस्वीर साझा कर उसकी तारीफ की थी। लेकिन ठीक दो महीने बाद, अचानक फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) की टीम वहां पहुंच गई। अधिकारियों ने एल्युमीनियम के बर्तनों के इस्तेमाल का हवाला देते हुए सैंपल लिए और दुकान सील करने की चेतावनी दी। इस कार्रवाई के बाद सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि दुकानदार ने पूर्व मुख्यमंत्री को चाय पिलाई थी।