बहन रोहिणी के सपोर्ट में उतरे तेज प्रताप यादव, बोले-अपमान किया तो चलेगा सुदर्शन चक्र
Tej Pratap Yadav: बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में आए पूर्व मंंत्री तेज प्रताप यादव ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने बिना नाम लिए ही कहा कि, जो बहन का अपमान करेगा, उनपर सुदर्शन चक्र प्रहार करेंगे।
- Written By: पूजा सिंह
Dispute In Lalu Yadav’s Family: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। हाल ही में लालू यादव की बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य के ‘स्वाभिमान’ वाले ट्वीट के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। अब पूर्व मंंत्री तेज प्रताप यादव ने भी खुलकर बहन रोहिणी के पक्ष में आते हुए तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव पर निशाना साधा है। तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘उन्होंने सराहनीय काम किया है…उनके योगदान की हमेशा चर्चा होगी। जो कोई भी हमारी बहन का अपमान करेगा, कृष्ण का सुदर्शन चक्र उन पर प्रहार करेगा।’ आगे रोहिणी आचार्य का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि, एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते जो सराहनीय काम उन्होंने किया है। शायद ही कोई बेटी या कोई मां यह कर सकती है।’