सिक्कों से भरी बोरी लेकर गाड़ी लेने शोरूम पहुंचा किसान, 6 महीने की मेहनत से बेटी का सपना किया पूरा
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के किसान बजरंग राम भगत ने अपनी बेटी चंपा भगत को स्कूटी तोहफे में देने का सपना पूरा किया। स्कूटी खरीदने के लिए, वह सिक्कों से भरा बोरा लेकर शोरूम पहुंचे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बताया जा रहा है कि किसान ने यह रकम करीब 6 महीने की मेहनत से जुटाई थी। यह घटना दीपावली के दिन हुई। जब किसान ने शोरूम कर्मचारियों से पूछा कि क्या वे सिक्कों में स्कूटी बेचेंगे, तो शोरूम संचालक आनंद गुप्ता ने परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। कर्मचारियों ने करीब 4000 से ज्यादा सिक्के गिने, और बाकी रकम नोटों में ली गई। शोरूम ने बेटी चंपा भगत को स्क्रैच कार्ड के जरिए मिक्सर ग्राइंडर का उपहार भी दिया। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।