Champions Trophy में पाकिस्तान की एक और हार के बाद गुस्से में हैं फैंस, देखिए किस तरह दिखा रहे हैं गुस्सा
ग्रुप ए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया। इस्लामाबाद में मैच देखने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस काफी गुस्से में दिखे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
ICC Champions Trophy 2025 के मैच में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के आवाम में काफी गुस्सा दिखायी दे रहा है। 23 फरवरी को खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस काफी निराश हो गए। एक फैंस अपना गुस्सा कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों समेत टीम के सबसे खास गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर निकाला। चैंपियंस ट्रॉफी के डू और डाइ मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कोहली के शानदार शतकीय पारी के बदौलत 42.3 ओवर में मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए।