PM मोदी के फोन के बाद पिघले एकनाथ शिंदे, भाजपा का CM भी स्वीकार
एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार को साथ लेकर महायुति की स्थिर सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान मैंने कहा कि हमारी ओर से सरकार गठन में कोई बाधा नहीं होगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का जो भी निर्णय होगा वह उनको मंजूर होगा।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र विधानभा चुनाव के बाद सीएम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच बुधवार को एकनाथ शिंदे मीडिया के सामने आए। इस दौरान सवालों का जवाब देते हुए एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार के दौरान किए गए कामों को गिनाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने कभी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं माना, मैंने हमेशा खुद को एक कॉमन मैन माना है। प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान मैंने कहा कि हमारी ओर से सरकार गठन में कोई बाधा नहीं होगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का जो भी निर्णय होगा वह उनको मंजूर होगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि महायुति सरकार ने राज्य की जनता के लिए काम किया। हमने राज्य की प्रगति के लिए काम किया। इस चुनाव में भी जनता ने महायुति का काम देख कर हमें फिर से बहुमत दिया है। हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और राज्य की प्रगति के लिए काम करेंगे।