Earthquake: चारों ओर ढही हुई इमारतें, चीख-पुकार और भयावह मंजर, Myanmar और Thailand भूकंप ने मचाई तबाही, देखें वीडियो
म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। खासकर म्यांमार में भूकंप का विनाशकारी असर देखा जा सकता है। चारों ओर ढही हुई इमारतें, चीख-पुकार, सड़क पर मलबा और भयावह मंजर।
- Written By: आकाश मसने
म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। खासकर म्यांमार में भूकंप का विनाशकारी असर देखा जा सकता है। चारों ओर ढही हुई इमारतें, चीख-पुकार, सड़क पर मलबा और भयावह मंजर। इस भूकंप ने म्यांमार, थाईलैंड और बैंकॉक को बुरी तरह हिला कर रख दिया है। इस आपदा के बाद भारत समेत कई देशों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत ने तुरंत राहत सामग्री भेजी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक एक हजार लोगों की जान जा चुकी है। इस संकट की घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की ओर से भेजी गई 15 टन राहत सामग्री यंगून पहुंच चुकी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जानकारी दी कि ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू कर दिया गया है और भारत की मानवीय सहायता की पहली खेप यांगून हवाई अड्डे पर उतर चुकी है।