ब्रेकअप ऑफ द सेंचुरी! मस्क और ट्रंप में खिंची तलवार, महाभियोग तक आई लड़ाई- VIDEO
11 महीने में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उद्योगपति एलन मस्क की दोस्ती टूट गई है। दोस्ती टूटने के बाद ट्रंप और मस्क एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर हमला कर रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के रिश्तों में दरार आ गई है। कभी एक-दूसरे की तारीफ करने वाले ये दोनों दिग्गज अब सार्वजनिक मंचों पर एक दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ट्रंप ने मस्क पर तंज कसते हुए कहा कि “एलन मस्क अपना दिमाग खो चुका है” और अब वह उनसे बात करने के मूड में नहीं हैं। ट्रंप का दावा है कि मस्क उनसे बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर बात करने से मना कर दिया है। वहीं, एलन मस्क ने धमकी दी है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप उनकी रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ और इंटरनेट उपग्रह सेवा ‘स्टारलिंक’ को मिलने वाले सरकारी अनुबंधों में कटौती करते हैं, तो वो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक यात्रियों और सामग्री पहुंचाने वाले अपने अंतरिक्ष कैप्सूल की सेवाएं तुरंत रोक देंगे।