पाकिस्तान को हल्के में न लें…संजय राउत ने गृह मंत्रालय को चेताया, बोले- हमें हमले का शौक नहीं
Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि, अभी खतरा टला नहीं है। इस पर संजय राउत ने गृह मंत्रालय को चेतावनी दे दी है।
- Written By: प्रिया जैस
पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 6-7 मई के बीच रात 1:44 बजे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस हमले में 90 से ज्यादा आतंकवादी मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन सिंदूर पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने कहा भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जो एक्शन लिया वो गर्व की बात है। भारतीय सेना को हमला करने का शौक नहीं है।पाकिस्तान ने हमारी 26 बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया इसलिए हमने उन पर हमला किया। भारतीय सेना ने उनके नागरिकों और सेना कैंप पर हमला नहीं किया। सिर्फ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है। सेना का एक्शन बहुत ही जबरदस्त है और हम सेना के साथ रहेंगे। पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यहां पाकिस्तान के स्लीपर सेल है। पाकिस्तान के स्लीपर सेल पर यहां नजर रखना चाहिए। इंटरनल सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और ये गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है। अगर पाकिस्तान युद्ध चाहता है तो भारतीय सेना सक्षम है। युद्ध की बात की होती तो पाकिस्तान आज जमीन पर नहीं रहता।