पूर्व IAS दिव्या मित्तल के का VIDEO असर, मिर्ज़ापुर के लहुरियादह गांव में स्कूल के उच्चीकरण का काम शुरू

UP Divya Mittal EX IAS: पूर्व IAS दिव्या मित्तल के सवाल उठाने के बाद मिर्ज़ापुर के लहुरियादह गांव में स्कूल के उच्चीकरण और ज़मीन की पैमाइश का काम शुरू, प्रशासन हरकत में।

Mirzapur Administration Action: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा हाल ही में उठाए गए एक बड़े मुद्दे के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के लहुरियादह गांव में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अपने एक वीडियो में दिव्या मित्तल ने ग्रामीणों की समस्याओं और वहां केवल पांचवीं कक्षा तक स्कूल होने का गंभीर मुद्दा उठाया था, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, इस विद्यालय के उच्चीकरण के लिए पहले ही 25.58 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है, जो विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में पहुंच चुकी है।

वीडियो सामने आने के अगले ही दिन गांव में स्कूल के निर्माण और विस्तार के लिए ज़मीन की पैमाइश व नाप-जोख का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीण इस पहल से काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि इस कदम से क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी। पूर्व अधिकारी के एक तीखे सवाल ने वर्षों से ठप पड़ी इस विकास योजना को दोबारा रफ्तार दे दी है, जिससे स्थानीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बंध गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com