BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
Dimple Yadav Slams BJP Government: SP सांसद डिंपल यादव ने कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर UP सरकार को घेरा। उन्होंने महिला सब-इंस्पेक्टर की FIR में 5 दिन लगने पर प्रदेश की योगी सरकार की कड़ी निंदा की।
- Written By: अमन मौर्या
UP Law and Order Crime News: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। डिंपल यादव ने यूपी में कानून व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि जब सूबे में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ रेप होने के बाद उसकी एफआईआर दर्ज होने में 5 दिन लग जाते हैं, तो गांवों की आम महिलाओं की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने राजधानी में सरेआम पॉइंट ब्लैंक रेंज पर गोली मारने की घटनाओं और सपा की महिला जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट का मुद्दा भी उठाया।
इसके अलावा, उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे की उखड़ती सड़कों और लखनऊ स्टेशन के टिन शेड उड़ने का हवाला देकर बीजेपी सरकार में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बिजली संकट पर बोलते हुए डिंपल यादव ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में सरकार ने कोई नया कारखाना नहीं लगाया, जिसके कारण दूसरे राज्यों से महंगी बिजली खरीदकर इसका पूरा बोझ आम जनता पर डाल दिया गया है।