देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
Dimple Yadav Attack On Privatization Of Government Assets: सपा नेता डिंपल यादव ने मोदी सरकार को निजीकरण और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने बीजेपी पर आरक्षण खत्म करने का भी आरोप लगाया।
- Written By: अमन मौर्या
Dimple Yadav Attack On BJP Government: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार पर देश की सरकारी संपत्तियों, जैसे रेलवे और एयरपोर्ट्स के अंधाधुंध निजीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने तर्क दिया कि निजीकरण के कारण नौकरियों में आरक्षण खत्म हो रहा है और आम जनता के लिए यात्रा का किराया तीन गुना तक बढ़ गया है। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई।
डिंपल यादव ने उत्तराखंड की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब सत्ता में बैठे लोग ही अपराधों को दबाने की कोशिश करेंगे, तो समाज को क्या संदेश जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और कहा कि 2022 के चुनावों में साजिश के तहत वोटरों के नाम काटे गए थे।