‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Sara Arjun News: फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद अभिनेत्री सारा अर्जुन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। मां के जन्मदिन पर भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
- Written By: अक्षय साहू
Sara Arjun Reached Mahakal Mandir: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन को रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री का नया सितारा बना दिया है। इस सफलता के बाद, सारा ने बाबा महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन का दौरा किया। शनिवार को सारा अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर खास तौर पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। उन्होंने वहां माथा टेका और पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें वे पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। इस दौरान सारा ने गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी और महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुईं। सारा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मंदिर का माहौल इतना शांत था कि मैं पूरी तरह अभिभूत हो गई। मैंने परिवार की सेहत और जीवन में सफलता की दुआ की।” अब धुरंधर की सफलता के बाद, सभी की नजरें सारा के अगले प्रोजेक्ट पर हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है, तो उन्होंने ‘जी’ कहकर उत्तर दिया।