15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO

JPSC JSSC Student Protest Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC पेपर लीक और धांधली के खिलाफ 15 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो। उग्र हुआ छात्रों का महाआंदोलन, सरकार की बढ़ी मुश्किलें।

Devendra Nath Mahato Hunger Strike: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि झारखंड गठन के बाद से ही हर प्रतियोगी परीक्षा में धांधली और पैरवी के जरिए योग्य युवाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

छात्रों की मुख्य मांग है कि टीडीपीएल एजेंसी द्वारा कराई गई परीक्षाओं और विवादित जेपीएससी परीक्षाओं को तुरंत रद्द कर उनकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। सरकार के साथ कई दौर की वार्ताओं के बाद भी केवल आश्वासन मिलने के कारण अब यह छात्र आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले चुका है। इस आंदोलन को देश भर से लगातार समर्थन मिल रहा है, जिससे राज्य सरकार पर दबाव काफी बढ़ गया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com