देवेंद्र फडणवीस को छठी बार भारी वोटों से जीत का भरोसा, रोड शो में भीड़ देख हुए गदगद
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। रोड शो के दौरान उनके समर्थक झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और रैली का हिस्सा बनकर उत्साह बढ़ाया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने विधानसभा में अपने चुनावी प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दक्षिण पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन छठी बार जनसेवा हेतु आशीर्वाद देगी। इस दौरान उन्होंने एक विशाल रोड से आयोजित करके अपनी जीत को पक्का बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कई बार से जनता उन्हें चुनती चली आ रही है। अबकी बार उससे भी अधिक मतों से जीत दिलाकर विधानसभा में भेजेगी। उन्होंने मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे महाराष्ट्र की जिम्मेदारी होने के कारण अपनी विधानसभा क्षेत्र में थोड़ा कम समय दे पाएंगे। इसके लिए उन्होंने अपने समर्थकों से घर-घर जाकर संपर्क करने और पार्टी के लिए प्रचार करने की बात कही।