केजरीवाल नहीं नटवरलाला बोलिए, दिल्ली के पूर्व सीएम पर राजनीतिक दलों ने बोला हमला
Delhi के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal को कोर्ट से लम्बी लड़ाई के बाद नया आवास मिल गया, आवास मिलने पर राजधानी दिल्ली में राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है।
- Written By: सौरभ शर्मा
Arvind Kejriwal New House Controversy: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल को नया सरकारी आवास मिलने पर सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दलों ने केजरीवाल को ‘दिल्ली का नटवरलाल’ कहा और उन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ झूठी लड़ाई लड़ने का आरोप लगाया। विरोधियों का कहना है कि जिन्होंने कभी सरकारी आवास न लेने की कसमें खाई थीं, अब वे कोर्ट के जरिए सरकारी बंगला हासिल कर रहे हैं। केजरीवाल को नया आवास मिलने पर देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। कई राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।