15 मिनट में मायके से बुलाई फौज, पानी पिलाने आए पति की बंद कमरे में बेरहमी से हत्या!

Delhi Techie Murder Case: दिल्ली के निहाल विहार में मामूली विवाद के बाद पत्नी और ससुराल वालों ने 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की बंद कमरे में हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी समेत 4 को पकड़ा।
Delhi IT engineer murder case featuring victim's photo and family members.
ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

Software Engineer Killed By Wife: दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की उनकी पत्नी रेखा और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात बच्चे की आंख में दवाई डालने जैसी बेहद मामूली बात पर हुए विवाद के बाद हुई।

विवाद के बाद रेखा अपने मायके चली गई और महज 15 मिनट में अपने पिता, दोनों भाइयों, भाभी और चाचा के साथ वापस लौट आई। जब विनय उनके लिए पानी लेकर आया, तो उन्होंने पानी पीने के बजाय उस पर सीधे हमला कर दिया और बंद कमरे में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

विनय और रेखा की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनका परिवार बहू को बहुत अच्छे से रखता था। वारदात में कुल 6 लोग शामिल थे, जिनमें से पुलिस ने पत्नी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रेखा के पिता और चाचा अभी भी फरार हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com