IGI Airport Delhi Viral Video: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मानवता और मुस्तैदी की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जर्मनी की रहने वाली कार्ला टेरेसा डेटकी, जो दिल्ली से कोलंबो के लिए उड़ान भरने वाली थीं, एयरपोर्ट पर अपना बैग कहीं भूल गईं। एक अनजान देश में बैग खोने की वजह से वह काफी तनाव और परेशानी में थीं। उनकी इस मुश्किल घड़ी में सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने तुरंत एक्शन लिया और महज कुछ ही मिनटों में उनके बैग को सफलतापूर्वक ट्रेस कर लिया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कार्ला, सीआईएसएफ की महिला जवान रानी महतो के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के माध्यम से सीआईएसएफ की सतर्कता और पेशेवर रवैये की जमकर तारीफ की और भावुक होकर उन्हें शुक्रिया कहा।