CM Residence Renovation: मायामहल के बाद रंगमहल की तैयारी, BJP पर आप का हमला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आवंटित सरकारी आवास इन दिनों सुर्खियों में है। PWD ने रेनोवेशन के लिए लाखों रुपये का टेंडर जारी किया था, जिसे रद्द कर दिया गया है। इसके बाद एक और विवाद शुरू हो गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास और कैंप कार्यालय के रेनोवेशन पर ₹60,00,000 का टेंडर निकाला गया है। इस खर्च को लेकर आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी ने इसको ‘माया महल’ बताया है, वहीं कांग्रेस ने ‘शीशमहल’ की तुलना करते हुए ‘रंगमहल’ बनवाने का आरोप लगाया है। विवाद के बाद PWD ने टेंडर कैंसल कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नया सरकारी आवास राज श्रीवास रोड पर है, जहाँ एक नंबर बंगला उनके रहने के लिए और दो नंबर बंगला मुख्यमंत्री कार्यालय के तौर पर उपयोग किया जाएगा।