जनसुनवाई के दौरान CM Rekha Gupta पर बरसा थप्पड़, हमले से घटनास्थल पर मचा हड़कंप
दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर एक अंजान शख्स ने हमला कर दिया था। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी।
- Written By: अपूर्वा नायक
देश की राजधानी दिल्ली से आज एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। बुधवार के दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निवास पर जन सुनवाई का आयोजन हुआ था, जिसमें एक शख्स ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, ये घटना उस दौरान हुई, जब सीएम रेखा गुप्ता अपने आवास पर लोगों से मिल रही थीं। इस दौरान एक व्यक्ति ने अचानक से सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया। चश्मदीदों के द्वारा बतायी गई जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि वो व्यक्ति कुछ कह रहा था और फिर उसने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ जड़ दिया।