दिल्ली प्रशासन ने गोकुलपुरी में चलाया बुलडोजर, VIDEO में देखें पीले पंजे ने कैसे उजाड़े लोगों के घर
दिल्ली में गोकुलपुरी की जमीन पर बनें अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए पीडबल्यूडी की टीम ने बुलडोजर के साथ पहुंची। यहां बुलडोजर ने एक-एक कर सभी झुग्गियों को जमीदोज कर दिया, जिसके बाद सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा।
- Written By: प्रिया जैस
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में आज 18 जून की सुबह पीडबल्यूडी की टीम ने बुलडोजर के साथ अचानक धावा बोल दिया। दिल्ली प्रशासन की इस कार्रवाई में पीले पंजे वाले बुलडोजर ने गोकुलपुरी इलाके में दर्जनों झुग्गियों को एक-एक कर जमींदोज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वादों को भी खोखला बताया गया। प्रशासन का कहना है कि ये सभी झुग्गियां अवैध है। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने सभी को झुग्गी खाली करने का नोटिस दिया था। लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्हें बिना नोटिस दिए उजाड़ा गया है। स्थानीय लोगों का इस कार्रवाई पर क्या कहना है, इस वीडियो के माध्यम से देखिए।