Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कादीपुर को मैदान बना देगा बुलडोजर! 100 से ज्यादा घरों पर चिपकाए गए नोटिस, दहशत में बाशिंदे

नोटिस के जरिए डीडीए ने बताया कि विकास क्षेत्र जोन में बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया गया है। इस कॉलोनी में अधिकतर लोग छह-सात साल से रह रहे हैं। अधिकतर मकान 35 से 100 मीटर साइज के हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 08, 2025 | 09:39 PM

Follow Us

नई दिल्ली: डीडीए यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कादीपुर गांव की श्री श्याम कॉलोनी में 100 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर मकान खाली करने को कहा है। साथ ही डीडीए ने चेतावनी दी है कि इस अवधि में खाली न करने वालों के मकानों के ताले तोड़कर उन्हें गिरा दिया जाएगा। नोटिस के जरिए डीडीए ने बताया कि विकास क्षेत्र जोन में बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया गया है। इस कॉलोनी में अधिकतर लोग छह-सात साल से रह रहे हैं। अधिकतर मकान 35 से 100 मीटर साइज के हैं। अपना आशियाना खोने से चिंतित स्थानीय लोगों ने डीडीए से सवाल किया है कि जब कॉलोनी का निर्माण हो रहा था तब डीडीए अधिकारी कहां थे, तब इसे क्यों नहीं रोका गया। अवैध निर्माण रोकने में नाकाम रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में डीडीए से पूछा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। तीन जून को डीडीए की ओर से जारी नोटिस के बाद से श्री श्याम कॉलोनी में रहने वाले लोग बेचैन हैं। बताया जाता है कि डीडीए ने सौ से अधिक लोगों को नोटिस दिया है। अधिकतर नोटिस मकानों पर चिपका दिए गए हैं। नोटिस में लिखा है कि दिल्ली विकास अधिनियम 1957 की धारा 12 (1) के तहत घोषित विकास क्षेत्र जोन पी-2 में स्थित कादीपुर में अवैध निर्माण किया गया है। डीडीए ने लोगों से 15 दिन के अंदर मकान खाली करने को कहा है। अगर इस अवधि में मकान खाली नहीं किए गए तो ताले तोड़ दिए जाएंगे और इमारत को गिरा दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में कुत्तों पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई, अदालत ने कहा- महिमामंडन करने की कोशिश न करें

दिल्ली में बिन मौसम बरसात…प्रचंड ठंड के बीच अचानक बदला मौसम, स्वेटर के साथ निकला छाता

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में ढाई घंटे चली सुनवाई, कोर्ट ने दिया ये आदेश

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास फिर गरजे बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई

Close

Follow Us:

Dda to demolish over 100 houses in kadipur delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 09:39 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi NCR Hindi News
  • Demolition

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.