‘दहन’ सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, टिस्का चोपड़ा-सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार अहम भूमिका में आए नजर
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) बहुत जल्द 'दहन' (Hotstar Specials Dahan) में अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस वेब सीरीज में टिस्का के अलावा राजेश तैलंग, मुकेश तिवारी, सौरभ शुक्ला, अंकुर नैयर, रोहन जोशी और लहर खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। नौ-एपिसोड की इस वेब सीरीज का निर्देशन विक्रांत पवार द्वारा किया गया है। इसे निसर्ग मेहता, शिवा बाजपेयी और निखिल नायर द्वारा लिखित है। टिस्का चोपड़ा अभिनीत दहन-राकन का रहस्य 16 सितंबर, 2022 को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया हैं। आप भी नजर डाले-