क्रिकेटर सौरभ तिवारी बोले- भारत को भारत की ज़मीं पर हराना काफी मुश्किल
भारतीय टीम को फिलहाल भारत में हराना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल काम है। टीम इंडिया अपने घर में काफी मजबूत दिखायी दे रही है और किसी भी टीम को पटखनी दे सकती है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
जम्मू के मौलाना आज़ाद क्रिकेट स्टेडियम में 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलने पहुंचे पूर्व-क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने कहा कि इस समय टीम इंडिया काफी मजबूत है। अभी के समय में भारत को भारत की ज़मीन पर हराना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल काम है। सौरभ तिवारी ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में टेस्ट मैच जीतने की स्टाइल पर चर्चा करते हुए कहा गया कि जिस तरह से भारतीय टीम ने 3 दिन के अंदर बांग्लादेश की टीम को समेटकर मैच को बड़े आसानी से दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया, यह भारत की क्षमता को प्रदर्शित करता है। फिलहाल भारतीय टीम अपने घर में काफी मजबूत दिखायी दे रही है।