‘कांग्रेस की गलतियों से देश जलता रहा’, सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Sardar Vallabh Bhai Patel Birth Anniversary: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला।
- Written By: मनोज आर्या
Narendra Modi On Sardar Vallabh Bhai Patel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस मौके पर पीएम मोदी ने परेड की सलामी ली और देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सरदार पटेल की देशसेवा को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कई तीखे हमले किए। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर ‘राजनीतिक छुआछूत’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इस कल्चर को खत्म किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सिर्फ एक परिवार को ही महत्व दिया गया और अन्य बड़े नेताओं का अपमान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरदार पटेल के अलावा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और राममनोहर लोहिया जैसी शख्सियतों का भी तिरस्कार किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सोच और विचारधारा से अलग हर व्यक्ति और संगठन का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सरदार पटेल और उनकी विरासत के साथ जो किया, वह सब जानते हैं।