मुंबई: मराठी भाषा बोलने को लेकर फिर हुआ हंगामा, ‘मैं मराठी नहीं बोलूंगा…’, देखें VIDEO
Mumbai news: मराठी भाषा विवाद को लेकर मुंबई के पनवेल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां सोसायटी में गणेश उत्सव के दौरान कुछ लोग जबरदस्ती युवक को मराठी बोलने को लेकर विवाद कर रहे है।
- Written By: पूजा सिंह
Mumbai viral video: महाराष्ट्र में भाषा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन इस विवाद से जुड़े कई वीडियो मीडिया पर वायरल होते रहते है। अब एक और विवाद सामने जहां कुछ लोग मराठी बोलने को लेकर एक युवक से भिड़े दिखाई दे रहे है। वीडिया मुंबई से लगे पनवेल का है। वायरल वीडियो में एक युवक कहता नजर आ रहा है कि, मैं भारतीय हूं और हिंदी ही बोलेंगे। मेरे को जबरन मराठी बोलने या सीखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इस युवक का नाम विजय चांडेल है, जो एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं। उन्होंने बताया कि यह विवाद सोसायटी में गणेश उत्सव मनाने को लेकर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सोसायटी में कुछ लोग इस आयोजन के खिलाफ थे। लेकिन हमने गणपति स्थापना का निर्णय लिया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और धीरे-धीरे भाषा का मुद्दा खड़ा कर दिया गया।