सिक्किम पड़ोसी देश…भारत के टुकड़े-टुकड़े चाहती है कांग्रेस? भड़की BJP- VIDEO
कांग्रेस के नेता अजय कुमार ने सिक्किम को पड़ोसी देश बताया है। उनके इसी बयान के सामने आने के बाद बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कांग्रेस के नेता अजय कुमार ने सिक्किम को पड़ोसी देश बताया है, उनके इसी बयान के सामने आने के बाद बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है, भाजपा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-“कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता राहुल गांधी अक्सर विदेश में रहते हैं, उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता देश और विदेश में फर्क नहीं कर पाते, मैं नहीं मानता कि कभी पुलिस अधिकारी रहे अजॉय कुमार का सामान्य ज्ञान इतना कमजोर होगा कि उन्हें यह न पता हो कि सिक्किम भारत का हिस्सा है, लेकिन यह स्थिति तब होती है जब आप ‘मोदी विरोधी’ मानसिक स्थिति से ग्रस्त होते हैं और आपको यह समझ में नहीं आता कि आप सच बोल रहे हैं या झूठ, मुझे इस बात पर भी आश्चर्य है कि कांग्रेस यह भी भूल गई कि सिक्किम का भारत में विलय आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के समय हुआ था, उन्हें अपना ‘मोदी विरोधी’ चश्मा उतार देना चाहिए, तभी वे देश की असली तस्वीर और नक्शे पर असली निशान देख पाएंगे”, अजय कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने इस बयान के लिए माफी मांगी है।