बिहारियों की बीड़ी से तुलना कर बुरी फंसी कांग्रेस, सांसद शांभवी चौधरी ने साधा निशाना
Shambhavi Chaudhary: “B से बीड़ी, B से बिहार” पोस्ट को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे बिहारियों का अपमान बताया है।
- Written By: पूजा सिंह
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच केरल कांग्रेस की पोस्ट से पूरे बिहार में बवाल मच गया है। दरअसल केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते-करते केरल कांग्रेस ने एक ग्राफिक शेयर किया जिसमें “B से बीड़ी, B से बिहार” लिखा था। इस पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। शांभवी चौधरी ने इस बिहार और बिहारियों का अपमान बताया है। बता दें कि, केरल कांग्रेस यह पोस्ट केंद्र सरकार के उस फैसले की आलोचना के तहत किया, जिसमें बीड़ी, सिगरेट और सिगार पर जीएसटी बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इन पर अब तक 28% टैक्स लगा करता था।