Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“चंदे के बदले दोस्तों को बेचे जा रहे हैं देश के जंगल-पहाड़”, अरावली को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Congresss ने कहा कि भारी चंदे को 'रिटर्न' करने के लिए अरावली की पहाड़ियों, अंडमान निकोबार के जंगलों और झारखंड-छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा को "दोस्तों" के हवाले किया जा रहा है। देखें वीडियो-

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 29, 2025 | 01:53 PM

Follow Us

Pawan Khera on Aravalli Controversy: राजस्थान के अरावली पर्वत माला को लेकर देश में मचे सियासी तूफान के बीच कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीते दिनों प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि सरकार को जिन लोगों ने बीते चुनाव में चंदा दिया था अब सरकार उन लोगों को रिटर्न गिफ्त मिल रहे हैं।
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि पिछले चुनावों में लिए गए भारी चंदे को ‘रिटर्न’ करने के लिए अरावली की पहाड़ियों, अंडमान निकोबार के जंगलों और झारखंड-छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा को “दोस्तों” के हवाले किया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, यह सरकार पर्यावरण के प्रति बिल्कुल संजीदा नहीं है और अगली पीढ़ी के भविष्य के बजाय केवल अगले चुनाव और शॉर्ट-टर्म मुनाफे के लिए संसाधनों का दोहन कर रही है।
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के उस तर्क की कड़ी आलोचना की जिसमें उन्होंने अवैध खनन को वैध करने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अवैध होने के आधार पर भविष्य में हत्या और बलात्कार जैसे अपराधों को भी पैसे लेकर वैध कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सरकार की नजर कश्मीर के अवैध खनन और ओडिशा व सिंगरौली के जंगलों पर भी टिकी है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र यादव का राजस्थान से केवल ‘वोट का रिश्ता’ है और वे उसी अरावली को तबाह कर रहे हैं जिसने उन्हें सत्ता तक पहुँचाया। पार्टी ने अरावली के संरक्षण के लिए जल्द ही अपनी पूरी रणनीति जनता के सामने रखने का संकल्प लिया है।

Close

Follow Us:

Congress attacks bjp over aravalli controversy watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 01:53 PM

Topics:  

  • Aravalli News
  • Congress
  • Pawan Khera

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.