Watch Video: बेमौत मेरगा पाकिस्तान, पीछे से करता है वार…सोफिया कुरैशी के ससुर का फूटा गुस्सा, बोले- एक ही जात हमारी ‘हिन्दुस्तान
कर्नल सोफिया की बहादुरी पर गर्व जताते हुए उनके ससुर ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। बोले, "हम हिन्दुस्तानी मुसलमान सामने से वार करते हैं, लेकिन पाकिस्तानी पीठ पीछे वार करते हैं।"
- Written By: मृणाल पाठक
नवभारत डिजिटल डेस्क:ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग का नेतृत्व कर रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके साहसिक नेतृत्व और सेवा भावना को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। अब उनके ससुर ने भी खुलकर पाकिस्तान की आलोचना की है और अपने गर्व को बयां किया है।
कर्नल सोफिया के ससुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पाकिस्तान बेमौत मरेगा, उन्हें अल्लाह की मौत नहीं आएगी। उनके पास ईमान नहीं है, वे हमेशा पीठ पीछे वार करते हैं। लेकिन हम हिन्दुस्तानी मुसलमान सामने से जवाब देना जानते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि बहू सोफिया के कारण गांव में उनकी खूब इज्जत हो रही है। “मेरे बेटे और बहू ने हमारा नाम रोशन किया है। मुझे बहुत गर्व है। अभी उनसे मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन बेटे से बात हुई है। दोनों बकरीद पर घर आने वाले हैं।”
उन्होंने बताया कि कर्नल सोफिया पिछले छह सालों से घर नहीं आई हैं, लेकिन देश सेवा के लिए उनका समर्पण देखकर वे बेहद गर्व महसूस करते हैं। बातचीत के अंत में उन्होंने भारतवासियों से आपसी एकता और भाईचारे के साथ रहने की अपील की।