CJP Core Committee Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी की पहली कोर कमेटी मीटिंग की बैठक में पार्टी के आगामी एजेंडे और देशव्यापी विस्तार को लेकर अहम चर्चा की गई है। बता दे कि पहले आंदोलन को मिली भारी सफलता के बाद अब जनता की उम्मीदें और जिम्मेदारियां दोनों काफी बढ़ चुकी हैं। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे पूरे देश में संगठन को मजबूत किया जाए और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाए।
नेताओं ने कहा कि देश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था, न्यायपालिका, मीडिया और चुनाव आयोग जैसे प्रमुख संस्थानों से जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए प्रदर्शनों में जनता का यह आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला था। इन सभी संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही वापस लाने के लिए एक मजबूत पब्लिक मूवमेंट और सोशल प्रेशर की सख्त जरूरत है। पार्टी का उद्देश्य देश की कमजोर होती व्यवस्था के खिलाफ सभी को एकजुट करना और राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाना है।