UP के मुख्य सचिव को मिल सकता है सेवा विस्तार, CM योगी ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार देने की सिफारिश की है, जिनका कार्यकाल राज्य की औद्योगिक प्रगति और निवेश आकर्षण में अहम रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार देने की सिफारिश की है। इसके लिए केंद्र सरकार को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाने, निवेश आकर्षित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। वर्तमान में वे मुख्य सचिव के साथ-साथ इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (IIDC) और पिकप (PICUP) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। यह पद उन्हें 30 जून 2024 को दुर्गा शंकर मिश्र के सेवा विस्तार की समाप्ति के बाद सौंपा गया था।