ब्रह्मोस यूनिट के शुभारंभ पर पकिस्तान पर बरसे CM योगी, कहा- प्यार की भाषा मानने वाला नहीं
लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान प्यार की भाषा मानने वाला नहीं है, उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब देने के लिए तैयार होना होगा।
- Written By: अक्षय साहू
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2018 में जब उत्तर प्रदेश ने अपना पहला निवेश सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया था, तब केंद्रीय बजट में दो डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा हुई। प्रधानमंत्री जी ने लखनऊ में ही एक कॉरिडोर की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में छह नोड- लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट में तय किये गये। उन्होंने कहा, 2019 में केंद्र में दोबारा सरकार बनने के बाद रक्षा मंत्री के तौर पर राजनाथ सिंह ने पहली बार लखनऊ में डिफेंस एक्सपो आयोजित कराया और उन्होंने कहा था कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने के बड़े कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। सीएम योगी ने कहा ब्रह्मोस मिसाइल क्या होती है? आप लोगों ने ‘आपरेशन सिंदूर’ के तहत इसके पराक्रम की एक झलक देखी है। अगर नहीं देखी होगी तो कम से कम पाकिस्तानियों पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत क्या है।