अखिलेश के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई, सपा प्रमुख ने भी दिखाया बड़ा दिल
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 1 जुलाई को 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई दी, जबकि अखिलेश ने धन्यवाद देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
- Written By: अक्षय साहू
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!” इस बधाई संदेश का जवाब देते हुए अखिलेश ने भी नरमी भरे अंदाज में लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।” दोनों नेता एक-दूसरे के धुर विरोधी हैं, लेकिन दोनों अक्सर खास मौकों पर अपनी राजनीतिक दुश्मनी को भूलकर एक-दूसरे को बधाई देते रहते हैं। सीएम योगी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश को बधाई दी। मौर्य ने एक्स पर बधाई देते हुए अखिलेश के स्वास्थ्य उत्तम और दीर्घायु होने की कामना की।